Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEmpowerment and Spiritual Awakening at Gayatri Mahayagya in Satbarwa

जीवन में सफलता के लिए गुरु का होना जरूरी: राम रतन

सतबरवा के शिक्षक प्रशिक्षण खेल मैदान में नारी सशक्तिकरण सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। विद्वानों ने विधि-विधान से पूजन किया। प्रवचन में गुरु के महत्व पर चर्चा की गई। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 23 Feb 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
जीवन में सफलता के लिए गुरु का होना जरूरी: राम रतन

सतबरवा,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सतबरवा के शिक्षक प्रशिक्षण खेल मैदान में आयोजित नारी सशक्तिकरण सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को विधि-विधान पूर्वक देवों का आह्वान किया गया। इस दौरान 24 कुंडों का पूजन हरिद्वार से आए विद्वानों ने विभिन्न देव, दंपतियों के माध्यम से संपन्न कराया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात्रि प्रवचन के दौरान हरिद्वार से पहुंचे टोली नायक राम रतन मूल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए गुरु का होना आवश्यक है। हमारे धर्म शास्त्रों में गुरु का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। सागर राणा ने संगीतमय प्रवचन से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। तबला वादक दिलीप कुमार भृगु एवं सहायक दुर्गा प्रसाद हरिश्चंद्र ने मनोरम संगत की। मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी प्रसाद के अनुसार 23 फरवरी को महायज्ञ का समापन किया जाएगा। आयोजन में अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, सुभाष प्रसाद, सत्यनारायण मेहता,कमलेश प्रसाद, अकलू बाबा,नीरज कुमार आदि जुटे हैं।

स्लग- शिक्षक प्रशिक्षण खेल मैदान पर आयोजित गायत्री महायज्ञ का समापन आज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें