प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कानूनी जानकारी दी गयी
पाकुड़। प्रतिनिधिप्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कानूनी जानकारी दी गयीप्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कानूनी जानकारी दी गयीप्रभात फेरी निकाल कर लोगों को क

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सदर प्रखंड के नबीनगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी चन्द्रशेखर घोष ने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा पर विशेष रूप से जागरूक किया। लोगों को बताया कि निर्धारित उम्र सीमा से पहले बाल विवाह एक अपराध है। ऐसे विवाह देश और समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करते है बच्चों को शिक्षा, रोजगार से वंचित होना पड़ता है। साथ ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाल श्रम, डायन प्रथा के नुकसानों पर वस्तृत जानकारी दी गई। अन्य प्रखंडों में पीएलवी मल्लिका सरकार, मोलिता कुमारी, जयंती कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।