Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsDemand for Santali as Jharkhand s First Official Language on International Mother Language Day

संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जाय: मदन

महेशपुर। एसंसंताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जाय: मदनसंताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जाय: मदनसंताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जाय: मदन

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Wed, 19 Feb 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जाय: मदन

महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में बुधवार को आदिवासी सेंगेल अभियान की संताल परगना प्रमंडल महासचिव मदन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस को झारखंड में संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग किया गया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस की उपलक्ष्य में संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाया जाए। इसी को लेकर 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक के दौरान झारखंड में सबसे अधिक संताली भाषा बोली जाने वाली भाषा है। यह सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई के प्रतिफल 22 दिसंबर 2003 में आठवीं अनुसूची में शामिल कर राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। मौके पर जिला सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष रूबीलाल किस्कू, सुलेमान किस्कू, सिकंदर हेम्ब्रम, रासका टुडू, श्यामलाल मुर्मू, जतन सोरेन, कुबराज मुर्मू, गंगाराम सोरेन मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें