लातेहार में मिला वृद्ध दंपति का शव, दोनों के हाथ में लगा था सिंदूर; क्या बोली पुलिस
झारखंड के लातेहार जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बरियातू थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पति-पत्नी का शव पड़ा मिला है। मृतक पति-पत्नी के हाथ में सिंदूर लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड के लातेहार जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बरियातू थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पति-पत्नी का शव पड़ा मिला है। मृतक पति-पत्नी के हाथ में सिंदूर लगा हुआ था। वृद्ध कपल अपने बेटों से अलग रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
घटना बरियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव की है। यहां अपने बेटों से अलग रह रहे दंपति का शव पड़ा हुआ मिला है। घटना में मृतक का नाम प्रसाधी साव है और उनकी पत्नी क भी शव मिला है, जिनका ननाम कुर्मी देवी था।
क्या बोले बेटे
वृद्ध कपल का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। इस मामले पर बात करते हुए वृद्ध कपल के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग इसे आत्महत्या भी बता रहे हैं। पुलिस ने इस घटना को लेकर बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।