करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से क्षत्रिय समाज में उबाल
लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या छह----21 अप्रैल करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से

लोहरदगा, प्रतिनिधि।करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या से लोहरदगा में क्षत्रिय समाज में उबाल है। घटना की निंदा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के साथ-साथ हत्या के षड्यंत्र में शामिल तमाम लोगों को सलाखों के पीछे जल्द से जल्द पहुंचाने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग क्षत्रिय महासभा लोहरदगा के द्वारा की गई है। अशोक नगर ब्लॉक कॉलोनी में महासभा के जिला अध्यक्ष उदय शेखर की अध्यक्षता में समाज के गणमान्य लोगों की बैठक सोमवार शाम हुई। इसमें कहा गया कि विगत कुछ समय से विभिन्न हिंदू संगठनों के उच्च पदाधिकारी को टारगेट किया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि विनय सिंह की हत्या ने राज्य में सरकार और प्रशासन की अक्षमता और विफलता को उजागर कर दिया है। अपराधी वारदात पर वारदात किया जा रहे हैं, और सरकार अपनी नाकामियां छिपाने में लगी है। विनय सिंह की हत्या से क्षत्रिय समाज सदमे में है।
जिला अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि क्षत्रिय समाज को संगठित और सशक्त बनाने में विनय सिंह की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोहरदगा में समाज के कार्यक्रम में वह शरीक हुए थे। सरकार घटना में शामिल अपराधियों को फांसी के तख्ते तक जल्द से जल्द पहुंचाए। राज्य में विधि व्यवस्था बेहतर करे। दिवंगत विनय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर क्षत्रिय महासभा के महासचिव जयंत कुमार सिंह,अजय चौहान, भोला सिंह, दीपक शाहदेव, जितेंद्र शाहदेव, लाल अरविंद शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, सहित समाज के कई लोग मौजूद थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।