Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMeeting Held in Lohardaga for Rice Procurement Guidance to Farmers

अधिप्राप्ति केंद्र में किसान धान बिक्री कर योजना का लाभ उठाएं: बीडीओ

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड विकास अधिकार

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 24 Feb 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
अधिप्राप्ति केंद्र में किसान धान बिक्री कर योजना का लाभ उठाएं: बीडीओ

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड विकास अधिकारी संग्राम मुर्मु ने 11 पंचायत के जनसेवक और किसान मित्रों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र सेन्हा, बदला, बूटी और अलौदी में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित है। किसान वर्ग के लोग पंजीयन भी करा चुके हैं। लेकिन किसान पंजीयन के बाद भी धान बिक्री नहीं कर रहे हैं। जनसेवक को निर्देश दिया गया कि किसान को जागरूक कर धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बिक्री कराए। सरकार द्वारा धान की राशि एक सप्ताह में भुगतान हो रहा है। किसान मित्र का सहयोग लें। किसान के पास अभी धान है, तो किसान को समझाएं। सरकार को धान दें। समय से भुगतान कराने पर प्रकाश डाला गया। मौके पर बीएसओ अजय कुमार वर्मा, ओमप्रकाश साहू, संदीप रजक, मेहरानी टोप्पो, नागमनी उरांव, प्रखंड कल्याण अधिकारी त्रिवेणी भगत, कृषक मित्र आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें