Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMass Chanting of 51000 Mahamrityunjaya Mantras on Mahashivratri in Lohardaga

महाशिवरात्री पर होगा 51 हजार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप

महाशिवरात्रि पर लोहरदगा के गायत्री शक्तिपीठ में 51000 महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। यह जाप डॉ. अशोक आचार्य की देखरेख में होगा, जिसमें शिव भक्तों द्वारा विशेष आहुति दी जाएगी। यह मंत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 24 Feb 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्री पर होगा 51 हजार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप

लोहरदगा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ गुदरी बाजार लोहरदगा में वैदिक विश्व मंगल न्यास एवं योग साधक, शिव भक्तों द्वारा 51000 महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप किया जाएगा इसके बाद शिव जी के प्रिय मंत्र, वेद के मंत्र के विशेष आहुति दिए जाएंगे, यह मंत्र शिव जी को प्रसन्न करने वाला मंत्र के लाभ भी बताए जाएंगे। यह मंत्र व्यक्ति को सब प्रकार के दुखों- बाधाओं से दूर करने वाला है, एवं अकाल मृत्यु से भी बचाता है, रोगों और परेशानी से भी यह मंत्र रक्षा करता है, यदि इसका विधि पूर्वक जाप और आहुति दिया जाए तो।

यह जाप डा अशोक आचार्य के देखरेख में विधि पूर्वक होंगे। मुख्य यजमान नारायण अग्रवाल, दीपक कर्मकार, शीतल कर्मकार, सुषमा सिंह, दीपा शेखर, राजेश्वरी साहू, माना देवघरिया, अवधेश साहू, मदन साहू, निलेश गुप्ता हैं। रंजू साहू,अरुणा देवी, जया साहू, रोहित साहू, बादल कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें