Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsIndian Union Muslim League Demands Sheikh Bhikhari Hospital and College in Lohardaga

लोहरदगा में शेख भिखारी अस्पताल और कालेज बने: मुर्शीद अंसारी

लोहरदगा में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुर्शीद अंसारी ने राज्य सरकार से शेख भिखारी अस्पताल और कॉलेज की स्थापना की मांग की है। 25 फरवरी को शेख भिखारी को श्रद्धांजलि देने के लिए कव्वाली का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 24 Feb 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
लोहरदगा में शेख भिखारी अस्पताल और कालेज बने: मुर्शीद अंसारी

लोहरदगा, संवाददता।इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग लोहरदगा जिला कमिटी के अध्यक्ष मुर्शीद अंसारी ने लोहरदगा में शेख भिखारी अस्पताल और कालेज बनाने की मांग राज्य सरकार से की है। मुर्शीद ने कहा है कि 25 फरवरी को लोहरदगा में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि देने के नाम पर कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई मंत्री विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सांसदों की उपस्थिति रहेगी। कई लाख रुपए की लागत से यह कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन का विरोध है, लेकिन लोहरदगा जिला में विकास के कई कार्य रुके पड़े हैं जिन्हें धरातल पर लाना जरूरी है। जिले में शेख भिखारी माइनिंग कालेज और एक शेख भिखारी अस्पताल की स्थापना शीघ्र करने की कोशिश करें ताकि लोहरदगा के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके और आम जनता को स्वस्थ जीवन जीने में सहायता मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें