Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsHindalco Industries Supports National Archer Krishna Chandra Dev with Archery Kit

हिंडाल्को ने राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण को आर्चरी किट दिया

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा ने सीएसआर के तहत राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को आर्चरी किट दिया। मंगलवार को उपायुक्त डा वाघमारे

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 25 Feb 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
हिंडाल्को ने राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण को आर्चरी किट दिया

लोहरदगा, संवाददाता। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा ने सीएसआर के तहत राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को आर्चरी किट दिया।

मंगलवार को उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कृष्ण चंद्र को आर्चरी किट सौंपा।

उपायुक्त और हिंडाल्को प्रबंधन ने कृष्ण चंद्रदेव को बेहतर प्रदर्शन करते रहने की शुभकामनाएं दी।

ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव सिल्ली स्थित आर्चरी प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया है। लगभग 10 वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लेकर तीरंदाज के बारीकियों से प्रशिक्षक प्रकाश राम एवं शिशिर महतो की निगरानी में अवगत होने के बाद वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सोनीपत (हरियाणा) में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब तक लगभग 11 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कृष्ण चंद्रदेव ने भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही एशिया कप स्टेज थ्री, जो साउथ कोरिया में हुआ था, वहां भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

कृष्ण चंद्रदेव लोहरदगा के सुकुमार निवासी अनीता साहू एवं दिलीप साहू के सुपुत्र हैं।

मौके पर हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, वरीय सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा, अनन्या डे, अभय भारती, दिलीप साहू मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें