Elephant Strays into Market Youth Harass It in Lohardaga झुंड से भटका हाथी पहुंचा कैरो, दो युवक बाल-बाल बचे, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsElephant Strays into Market Youth Harass It in Lohardaga

झुंड से भटका हाथी पहुंचा कैरो, दो युवक बाल-बाल बचे

लोहरदगा के कैरो प्रखंड में एक अकेला हाथी बुधवार को बाजार में पहुंच गया। शरारती युवकों ने हाथी को पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की और पानी पीने से रोका। हाथी ने दो युवकों को दौड़ाया। हाल ही में हाथियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 15 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
झुंड से भटका हाथी पहुंचा कैरो, दो युवक बाल-बाल बचे

कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो झुंड से भटका अकेला हाथी बुधवार को अपराह्न पांच बजे कैरो प्रखंड बस्ती के नजदीक पहुंच गया। जिस समय हाथी पहुंचा उस समय कैरो सप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। हाथी कंदनी नदी में जैसे पानी पीने गया, कुछ शरारती युवकों ने हाथी को पत्थर मारकर भगा दिया। उसको पानी पीने नहीं दिया गया। इसके बाद हाथी बक्सी जंगल की ओर जाने लगा। शरारती युवक उसके करीब जाकर छेड़खानी करने लगे। हाथी दो युवकों को पीछे मुड़कर दौड़ाने लगा। किसी प्रकार भागकर दोनों युवकों ने भागकर जान बचायी। हाथी को जान बूझकर शरारती युवक परेशान करने में लगे रहते हैं।

मंगलवार को हनहट में शगीर अंसारी की हाथियों ने हत्या कर दी। फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।