Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga News89th Trimurti Mahashivratri Festival Celebrated in Lohardaga by Brahma Kumaris

बुराईयों को छोड़ने का संकल्प ही महाशिवरात्रि- ब्रम्हकुमारी

लोहरदगा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 89 वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 25 Feb 2025 11:00 PM
share Share
Follow Us on
बुराईयों को छोड़ने का संकल्प ही महाशिवरात्रि- ब्रम्हकुमारी

लोहरदगा, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोहरदगा के द्वारा भंडारा में 89 वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण कर शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाशिवरात्रि का महापर्व कई आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए है। यह पर्व सभी पर्वों में महान और श्रेष्ठ है क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्यता का यादगार महापर्व है। शिव ध्वजारोहण का अर्थ है बुराईयों को छोड़ने का संकल्प। जीवन की बुराइयां शिव पर अर्पण करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। परमात्मा के अवतरण का महापर्व है महाशिवरात्रि शिव संदेश अंधकार को मिटकर ज्ञान की ज्योति जगाएं, परमात्मा के मार्गदर्शन में बन रही है नई दुनिया, मनुष्य आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव है, शिव पर रख धतूरा नहीं ,बल्कि अपनी बुराइयों को अर्पण करें शिव पर अब धतूरा नहीं बल्कि कांटों के समान बुरी आदतें को अर्पण करें अपने जीवन की समस्या समस्याओं को शिव को सौंप दें। कार्यक्रम में गोपाल साहू, दिलीप कुमार, पार्वती देवी, सीता देवी, सीमा देवी, जानकी देवी, गीता देवी, बीके उषा, मंजू , सोनी, रीना आदि मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें