Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWorld Peace Yajna Ceremony Held at DAV Public School Latehar

डीएवी पब्लिक स्कूल ने किया विश्व शांति यज्ञ

लातेहार के डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व शांति यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने बताया कि यह यज्ञ राष्ट्र और सामाजिक उत्थान के लिए आयोजित किया गया है। अभिभावक...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 16 Feb 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
डीएवी पब्लिक स्कूल ने किया विश्व शांति यज्ञ

लातेहार, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार में विश्व शांति यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन कर शनिवार को विश्व शांति की कामना की गई। प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने बताया कि राष्ट्र एवं सामाजिक उत्थान के लिए डीएवी स्कूल परिवार के द्वारा वैदिक हवन और विश्व शांति यज्ञ की श्रृंखला जो बीते वर्ष शुरू की गई थी। यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में अभिभावक प्रतिनिधि लाल आशीष नाथ शाहदेव ने भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक हवन प्रारंभ किया। इसके बाद आर्य समाज के भजनों से वातावरण संगीतमय और पवित्र हो गया। उपस्थित आगंतुक अतिथि डॉ नरेश पांडेय, संजय कुमार तिवारी ,मनोज पांडेय, संदीप तिवारी, ने कहा कि डीएवी विद्यालय परिवार की यह ‘विश्व शांति यज्ञ श्रृंखला की शुरुआत काफी सराहनीय और प्रशंसनीय है। समस्त विश्व में प्रकृति भी यज्ञ में जुटी हुई है। यह यज्ञ ही प्रकृति को सदा नवीन बनाए रखता है। मौके पर विद्यालय के नामांकन प्रभारी ने जानकारी दिया कि नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ,कर्मचारी, बच्चे सहित कई अभिभावक आगंतुक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें