Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWestern Disturbance Causes Temperature Drop in Latehar Impacts on Rabi Crops

बारिश ज्यादा होती है, तो फसलों को होगा नुकसान : अमृतेश

लातेहार जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है, लेकिन नाम मात्र बारिश हुई है। रबी फसलों और साग सब्जियों को कोई नुकसान नहीं है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बारिश से फसलों के विकास में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 21 Feb 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
बारिश ज्यादा होती है, तो फसलों को होगा नुकसान : अमृतेश

लातेहार प्रतिनिधि। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में तापमान में गिरावट आई है। परंतु अभी तक नाम मात्र बारिश हुई है। जिसके कारण फिलहाल रबी फसलों और खेत में लगे साग सब्जियों को कोई नुकसान नहीं है। हालांकि तापमान में गिरावट आने के कारण रबी फसल को फायदा होगा। वहीं हल्की बारिश होती है तो रबी फसलों को बढ़ाने में गति मिलेगी। हालांकि बारिश के बाद हवा चलने के कारण गेहूं, सरसों,अरहर,चना को नुकसान हो सकता है। बता दें कि लातेहार जिले में 90 हजार 140 हेक्टेयर में रबी फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 74 हजार 505 हेक्टेयर में रबी की फसल लगाया गया हैं। वहीं किसान पंकज कुमार,भगत कुमार, रमेश उरांव,रूपेश यादव ने कहा कि फिलहाल फसलों को अभी कोई नुकसान नही हैं । इधर इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने कहा कि रबी की फसलों के लिए बारिश जरूरी है। इससे खेतों में नमी बनी रहती है, जो पौधों के विकास के लिए जरूरी है। बारिश के चलते मिट्टी में पोषक तत्व भी घुल जाते हैं, जो कि पौधों को प्राप्त होते हैं। परंतु यदि बारिश ज्यादा होती है, तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है। ज्यादा बारिश से खेतों में जलभराव की समस्या हो सकती है, जिस कारण पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं और फसल बर्बाद हो सकती है। वहीं हवा चलने से भी फसलों को नुकसान होगा। उन्होने कहा कि अगर तापमान ज्यादा होता है, तो फसलों को सूखे का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा तापमान से पौधों की बढ़ोतरी रुक सकती है और पैदावार में कमी देखने को मिल सकती है। रबी के मौसम में तापमान और नमी दोनों ठीक होने पर फसलों को फायदा होता है लेकिन यदि बारिश ज्यादा होती है, तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें