समाजसेवी सुबोध प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
लातेहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह के छोटे भाई सुबोध प्रसाद सिंह का निधन बुधवार सुबह हार्ट अटैक से हुआ। वे अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह के पिता थे। उनके निधन पर कई नेताओं और...

लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद प्रसाद सिंह के छोटे भाई सुबोध प्रसाद सिंह का निधन बुधवार की सुबह हो गया। बताया जाता है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। दिवंगत स्व़ सुबोध प्रसाद सिंह अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद राज्यसभा सांसद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह,पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह,भापजा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,सीतामणि तिर्की समेत स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है। इधर बुधवार की देर दोपहर औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मुखग्नि उनके पुत्र विक्रांत सिंह ने दी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।