विधायक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
बालूमाथ के विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन और मनरेगा से संबंधित मुद्दों का समाधान किया गया। विधायक ने...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। यहां उन्होने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण भी कर दिया। विधायक के जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और मनरेगा से संबंधित मुद्दे रखी। जमीन विवाद के भी कई मामले लाये गये थे। विधायक प्रकाश राम ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्रति गंभीर हो कर समय पर इनका निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा की जनता की समस्याओ का समाधान करना उनकी प्राथमिकता हैं। वहीं अधिकारियों को समय पर समाधान करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर प्रखंड प्रमुख ममता देवी, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ विजय कुमार, बीपीओ मुजफ्फर कमाल, मनरेगा एई दिनेश सिंह, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार, बालूमाथ हल्का कर्मचारी वीरेंद्र टोप्पो, प्रधान सहायक राजीव रंजन, रवींद्र कुमार सिंहा, सुनील कुमार पांडेय, कृष्णा यादव, अशोक कुमार साहू, अखिलेश भोगता, अरविंद भगत, आशीष ओझा, गजेन्द्र कुमार चौबे, जुनैद अख्तर, जितेंद्र कुमार, विजय सिंह, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।