पूर्व विधायक ने प्रखंड क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान
पूर्व विधायक प्रकाश ने गोनिया पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारियां लीं और केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।...

बारियातू। प्रखंड के गोनिया पंचायत के छाताबर,बारा,गड़गोमा,चुम्बा सहित अन्य गांवों में भाजपा नेता सह पूर्व विधायक प्रकाश ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक प्रकाश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी से अवगत होना है। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी देना है। इधर जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर पूर्व विधायक प्रकाश के समक्ष रखा। इसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को उचित समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर अनिल प्रसाद, देवनंद प्रसाद, सोनू प्रजापति सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।