बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ
कोडरमा थाना क्षेत्र में चोरों ने अभय सिंह के घर में चोरी की। गृह स्वामी अपनी बेटी की शादी में पालीगंज, पटना गए थे। सुबह दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही...

कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलटैक्स उर्मिला चौधरी क्लीनिक के पीछे सिविल कोर्ट कर्मी अभय सिंह, पिता- हरिवर्धन सिंह के आवास पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृह स्वामी अपनी बेटी की शादी समारोह में पालीगंज, पटना, बिहार गए हुए थे। जानकारी के अनुसार सुबह आसपास के लोग दरवाजा खुला देखकर पुलिस को खबर किया। इसके बाद कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह महिलाएं दरवाजा का कुंडी टूटा देखकर मुहल्ले के लोगों को बताया। इसके बाद लोग जमा हुए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि एक महीना पूर्व अभिषेक कुमार के घर में चोरी की घटना हुई थी। लोगों ने एसपी से समय-समय पुलिस गश्त करने की मांग की है, ताकि लोग भय में न रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।