Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsResolution of Dispute Over Hoarding Removal on Raidas Jayanti in Domchanch Block

रूपनडीह में लंबे समय से चले आ रहे होर्डिंग विवाद का मामला सुलझा

कोडरमा में रैदास जयंती पर होर्डिंग हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष रामधन यादव की अगुआई में वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 22 Feb 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
रूपनडीह में लंबे समय से चले आ रहे होर्डिंग विवाद का मामला सुलझा

कोडरमा संवाददाता पिछले दिनों रैदास जयंती पर डोमचांच प्रखंड के रूपनडीह में लंबे समय से चले आ रहे होर्डिंग हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया है। कोडरमा परिसदन में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव की अगुआई में दोनों पक्ष के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। दोनो पक्ष ने अपनी - अपनी भावनाओ को रखा। केंद्रीय मंत्री और जिप अध्यक्ष ने दोनों पक्ष की बातों को सुनकर सामाजिक एकता और भाईचारा बनाए रखने मामले में निर्णायक सुलहनामा तैयार किया। दोनो पक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिखे निर्णय को पास किया। इसके अनुसार रैदास मंदिर यथावत बना रहेगा और मंदिर का निर्माण कार्य जारी रहेगा। श्री राम का होर्डिंग-पोस्टर का स्थान परिवर्तन कर उत्तर-पश्चिम की ओर लगाया जाएगा। रैदास मंदिर के सामने लगा झंडा का स्थान वहीं रहेगा। जबकि झंडा केवल बजरंग बली का ही होगा। लुगवार पिंडा का छोटा बोर्ड यथावत लगा रहेगा। विवाद मामले में दोनों पक्ष से दर्ज मुकदमा को वापस लेने एक- दूसरे को सहयोग करेंगे। साथ ही मुकदमा दोनों पक्ष अपने- अपने खर्च कर वापस लेंगे। विवाद का कानूनी निबटारा करने दोनो पक्ष से भागवत खटीक,सुजीत मेहता,राजू दास,अजय दास को जिम्मेवारी सौंपी गई है। बता दें कि इसको लेकर दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। साथ ही घटना के दिन रूपनडीह रैदास मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी थी। मामले को शांत कराने और विवाद को खत्म करने को लेकर विधायक डॉ नीरा यादव,जिप अध्यक्ष सह रामधन यादव ने पूर्व में पहल की थी। मौके पर राजू दास,महेश दास,बाबूलाल दास, अनिल कुमार,धीरज दास, बालदेव दास,गणेश दास,जयनारायण दास,संतोष दास,सुजीत मेहता,सुरेश विश्वकर्मा,सतीश मेहता,संजय कुमार मेहता,महेश मेहता मुकेश कुमार मेहता,भागवत खटीक,दिनेश साव,अनिल पंडित,राजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

आपसी भाईचारा से बढ़कर कुछ भी नहीं

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि आपसी भाईचारा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। गांव के छोटे- मोटे विवाद को गणमान्य और गांव के बुजुर्गों के दिशा- निर्देश में खत्म करना ही बेहतर विकल्प है। उन्होंने दोनों पक्ष से शांति बहाल रखने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें