Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsProtest Against Paper Leak in Jharkhand ABVP Workers Demand Justice

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जैक अध्यक्ष का फूंका पुतला

झुमरीतिलैया में अभाविप कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की बढ़ती समस्या पर विरोध करते हुए जैक अध्यक्ष का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लाठीचार्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 22 Feb 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जैक अध्यक्ष का फूंका पुतला

झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि अभाविप कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेपर लीक की समस्या को लेकर स्थानीय झंडा चौक पर शुक्रवार की देर शाम जैक अध्यक्ष का पुतला फूंका। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को मामले के निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने गए। बताया गया कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। साथ ही प्रदेश सहमंत्री ऋतुराज सहदेव, सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करना जायज़ है। इसके विरोध में छात्रों पर लाठीचार्ज होना और परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना, यह न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। बल्कि सरकार की असफलता को छिपाने का प्रयास भी प्रतीत होता है। सरकार और प्रशासन को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। न कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना चाहिए। छात्रों की आवाज़ को दबाने की बजाय, उनकी चिंताओं का समाधान निकालना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर कोडरमा संगठन मंत्री नितेश कुमार,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आकाश कुमार,राहुल सर,संतोष कुमार,अमर कुमार, रिशु कुमार, मनीष कुमार,अंकित सोनी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें