Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsAll India Dhobi Federation Meeting Discusses District Convention and Formation of Block Committee

धोबी समाज को एकजुट होने की जरूरत

प्रखंड के पिपराडीह पंचायत के बंदाचक में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की प्रखंड इकाई सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पर्यवेक्षक अंगलाल राम, जि

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाMon, 24 Feb 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
धोबी समाज को एकजुट होने की जरूरत

चंदवारा, निज प्रतिनिधि । प्रखंड की पिपराडीह पंचायत के बंदाचक में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की प्रखंड इकाई सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पर्यवेक्षक अंगलाल राम, जिप सदस्य महादेव राम समेत कई समाजसेवी,जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में नौ मार्च को होने वाले जिला अधिवेशन पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष बिनोद राम, सचिव मिथिलेश राम, उपाध्यक्ष हिरामन राम, कोषाध्यक्ष विपिन रजक, उप सचिव कैलाश राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव मोनी देवी, उपाध्यक्ष कंचन देवी, कोषाध्यक्ष सोन्टी देवी, संरक्षक बसंती देवी का चयन किया गया। इसके अलावा 41 सदस्यीय प्रखंड कमेटी बनाया गया।

जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि निकट भविष्य में हम धोबी जाति को अपने अधिकार और अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एकजुट होना आवश्यक है। अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एक साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ना होगा। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राम और संचालन जिला सचिव मिथिलेश कुमार ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया धीरज कुमार, जयनारायण रजक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें