Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast 3 days continue hailstorm orange alert issued

कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 3 दिन लगातार होगी ओलावृष्टि; ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तीन दिन लगातार प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 06:47 AM
share Share
Follow Us on
कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 3 दिन लगातार होगी ओलावृष्टि; ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। झारखंड मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अप्रैल से तीन दिनों तक रांची समेत राज्य में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तीन दिनों तक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। इसके बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।

राज्य में गुरुवार को भी उमस के साथ गर्म हवाओं का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक झारखंड के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है। लेकिन, इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तीन दिन तक लगातार ओलावृष्टि के बाद तापमान तेजी से नीचे जाने की संभावना है। इससे गर्मी से तेजी से राहत मिलेगी। मई महीने की शुरुआत में तापमान एक बार फिर तेजी से ऊपर जाएगा और झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

झारखंड मौसम विभाग के अनुसार, विशेष कर संताल और कोल्हान के हिस्सों में उमस की गर्मी है। उमस के कारण न्यूनतम पारा में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 43.1 डिग्री रहा। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 26 की शाम से ही मौसम बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें