झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने दिया पूरे हफ्ते का अपडेट; एक खुशखबरी
भीषण गर्मी के बीच झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश का मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग से मिले अपडेट के अनुसार, झारखंड के धनबाद जिले में हर दिन थोड़ी देर के लिए बारिश हो रही है। बुधवार की देर शाम भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप निकली तो उमस वाली गर्मी रही। देर शाम हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाते हुए मौसम को सुहाना कर दिया। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिन में आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम बारिश में बदल गई। झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार छह मई तक धनबाद में रुक-रुककर बारिश होगी और इस दौरान बारिश के कारण तापमान गिरेगा और मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। 6 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी उसके बाद फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
अप्रैल में कुछ दिनों तक पड़ी भयंकर गर्मी के बाद हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन में धूप निकलती है, लेकिन वैसी गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग ने छह मई के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मई में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इधर, शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से रह-रहकर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।