Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand ke mausam ka hal wester disturbance effect will be seen tempearture will go down rapidly

झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अचानक 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान; 3 बाद फिर बदलेगा मौसम

  • Jharkhand Weather: आज से झारखंड में ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 7 Feb 2025 06:29 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अचानक 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान; 3 बाद फिर बदलेगा मौसम

Jharkhand Mausam: झारखंड का मौसम आज ठंडा रहेगा। यहां रांची समेत राज्य में शुक्रवार से तापमान गिरने के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे सुबह में ठंड बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति अगले तीन दिनों तक के लिए बनी रह सकती है। राज्य में नौ फरवरी से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग में आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर है। राज्य में सीधे पश्चिमी हवा के साथ उत्तर की ठंडी हवा आ रही है। सर्द हवा की रफ्तार से तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हवा की रफ्तार पांच से दस किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सुबह में ठंड सामान्य रही। लेकिन, दिन के दौरान हवा तेज होने से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन से पांच डिग्री तक की कमी आई है। राजधानी में हवा की रफ्तार 7 से 12 किमी प्रतिघंटा के बीच रही। राजधानी के न्यूनतम पारा में आंशिक कमी आई है। यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान सर्द हवा चलने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट रही। यह 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम गुमला का 12.8 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम सरायकेला का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषे आनंद ने बताया कि मैदानी भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान देश के उत्तरी भागों से आनेवाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी। सुबह में सिहरन बढ़ सकती है। तीन दिन बाद फिर मौसम में बदलाव आ सकता है।

झारखंड के जिलों का न्यूनतम तापमान

गुमला 12.8

गढ़वा 13.4

चतरा 14.9

धनबाद 15.2

जामताड़ा 15.4

पाकुड़ 15.6

खूंटी 15.7

रांची 16.2

अगला लेखऐप पर पढ़ें