Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand Karni Sena chief vinay singh murder reason may be closeness to billa pathak

झारखंड के करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के पीछे क्या बिल्ला पाठक से करीबी है वजह

झारखंड में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या का कारण गोविंदपुर के बिल्ला पाठक से करीबी होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक महीने से विनय सिंह बिल्ला पाठक के करीब थे।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर। हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 08:49 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड के करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के पीछे क्या बिल्ला पाठक से करीबी है वजह

झारखंड में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या का कारण गोविंदपुर के बिल्ला पाठक से करीबी होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक महीने से विनय सिंह बिल्ला पाठक के करीब थे और यह माना जा रहा है कि बिल्ला पाठक का प्रतिद्वंद्वी गैंग, जिसका सरगना माशूक मनीष है, इस घटना को अंजाम देने में शामिल हो सकता है।

मौका-ए-वारदात पर कई लोग इस हत्याकांड में माशूक मनीष गिरोह के शामिल होने की बात कह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि एक महीने से विनय सिंह की रेकी की जा रही थी और इसकी जानकारी विनय सिंह को भी थी।

ये भी पढ़ें:करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जमशेदपुर में मचा बवाल

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के बालीगुमा में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है। विनय उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकानें हैं। हत्या के बाद काफी बवाल देखने को मिला। घटना से नाराज विनय सिंह के समर्थकों ने डिमना चौक के पास एनएच-33 को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जमशेदपुर पुलिस ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में रविवार शाम करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बरामद हुआ, उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी। कल सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।''

अगला लेखऐप पर पढ़ें