Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsWoman Bitten by Snake in Narayanpur Urgent Medical Care Required

सर्पदंश से बिगड़ी महिला की तबीयत, धनबाद रेफर

नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाटांड गांव में सर्पदंश से एक महिला की तबीयत

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाMon, 24 Feb 2025 02:49 PM
share Share
Follow Us on
सर्पदंश से बिगड़ी महिला की तबीयत, धनबाद रेफर

नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाटांड गांव में सर्पदंश से एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाटांड निवासी बीमल महतो की पत्नी द्रोपदी देवी (उम्र करीब 55वर्ष) मवेशी को रधुनाथपुर जंगल भेजने के बाद पता तोड़ रही थी। तभी अचानक उसे किसी सांप ने उसके पैर से लिपटकर काट लिया। जिससे बाद उक्त महिला ने इस घटना की सूचना अपने घर वालों को दिया। जिसे देख उक्त महिला को उनके परिवार वालों ने इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज कराने के लिए एसएनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें