बकरीद को लेकर बाइक पेट्रोलिंग
नाला,प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को नाला पुलिस बल के जवानों द्व

बकरीद को लेकर बाइक पेट्रोलिंग नाला,प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को नाला पुलिस बल के जवानों द्वारा बाइक पेट्रोलिंग निकाली गई। बाइक पेट्रोलिंग में शामिल पुलिस बल के जवानों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर, दलाबड़, चालेपाड़ा, मुख्य बाजार आदि जगहों का भ्रमण किया। मौके पर थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में निकली पेट्रोलिंग में पुलिस बल के जवानों ने शांति व्यवस्था कायम रखने का अपील की। उन्होने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व को मनाने की अपील की। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
फोटो नाला 01: शुक्रवार को नाला थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर बाइक पेट्रोलिंग करते पुलिस बल के जवान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।