Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsPLA Meeting in Natundih Empowering Women on Health and Rights

नतूनडीह में  पीएलए बैठक का आयोजन

नारायणपुर। प्रतिनिधि गुड़िया देवी ने किया। इस बैठक में सहिया साथी गुड़िया देवी ने बैठक में गांव की महिलाओं को मां ओर बच्चे के अधिकार के बारे में जानक

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 23 Feb 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
नतूनडीह में  पीएलए बैठक का आयोजन

नतूनडीह में  पीएलए बैठक का आयोजन नारायणपुर। प्रतिनिधि

नारायणपुर प्रखंड के नतूनडीह गांव में रविवार को पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी गुड़िया देवी ने किया। इस बैठक में सहिया साथी गुड़िया देवी ने बैठक में गांव की महिलाओं को मां ओर बच्चे के अधिकार के बारे में जानकारी देकर इसका लाभ लेने को लेकर उन्हें जागरूक किया। इसके पश्चात उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देकर परिवार नियोजन का विधि अपनाने को लेकर उन्हें प्रेरित कर महिला बंध्याकरण ऑपरेशन एवं पुरुष नसबंदी जैसे स्थाई उपाय अपनाने का सलाह दिया। इसके अलावे बैठक में उन्होंने महिलाओं को सही तरीके से नवजात शिशु का देखभाल कैसे करना है। इन सब चीजों के बारे में जानकरी दिया। इसके अलावे उन्होंने बैठक में कुष्ठ के बारे में जानकारी देकर लोगों को कुष्ठ मरीजों छुआछूत ओर भेदभाव नहीं करने को लेकर जागरुक किया। मौके पर स्वास्थ्य सहिया उषा देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें