झारखंड में परिवर्तन लाना होगा : मिथुन चक्रवर्ती
नतुनडीह मैदान में शनिवार को भाजपा की चुनावी सभा में मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे। उन्होंने 10 मिनट के संबोधन में परिवर्तन की आवश्यकता जताई और पार्टी प्रत्याशी माधव चंद्र महतो को जिताने की अपील की। कार्यक्रम...

नाला, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नतुनडीह मैदान में शनिवार को भाजपा के चुनावी सभा में मेगा सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे। निर्धारित समय 11 के बजाय लगभग सवा एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हेलीपैड से मंच तक नेता-कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 10 मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में मिथुन चक्रवर्ती ने बांग्ला एवं हिन्दी में कहा कि परिवर्तन लाना पड़ेगा, तभी व्यवस्था ठीक होगी। पार्टी प्रत्याशी माधव चंद्र महतो को अधिक से अधिक वोट से जिताने की अपील की। तत्पश्चात चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने अपनी हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग्स बोलकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अस्त-व्यस्त माहौल को भी शांत करने को लेकर महिला-पुरुषों से संयम बरतने की अपील की।
सिने स्टार के पहुंचते ही मंच पर अव्यवस्था का आलम : वहीं मिथुन चक्रवर्ती के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बेकाबू हो गई। अभिनेता की एक झलक पाने को लोग बेकरार रहे। अव्यवस्था का आलम हो गया। फलस्वरूप कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग एवं कुर्सियां टुट गई।
ये रहे मौजूद: मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल, प्रवासी विस्तारक टनटन ठाकुर, विस प्रभारी विपिन देव, तापस भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी, रुपेश कुमार सिंह सिटू, दिलीप हेंब्रम, अभय कुमार सिंह, किशन मुर्मू, सुभाष यादव, ठाकुरमणी सिंह, विष्णु मंडल, जीतेन राउत, कमल पैतंडी, परेश मोदी कोड़ा, गिरीधारी ठाकुर, राधारानी सोरेन, शिवधन हेम्ब्रम, कृष्ण चंद्र महतो सहित काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता एवं महिला-पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।