Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsLegal Awareness Campaign in Bengal Border Villages by DLSA

बंगाल सीमावर्ती गांवो में डीएलएसए ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान

कुंडहित, प्रतिनिधि। का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान डीएलएसए के पीएलवी गोपीनाथ घोष, नदिया खां, सीमा घोष, गोराचंद सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को कानून

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 23 Feb 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
बंगाल सीमावर्ती गांवो में डीएलएसए ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान

बंगाल सीमावर्ती गांवो में डीएलएसए ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान कुंडहित, प्रतिनिधि।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के निर्देशानुसार रविवार को कानूनी सहायता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान डीएलएसए के पीएलवी गोपीनाथ घोष, नदिया खां, सीमा घोष, गोराचंद सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए एवं नि: शुल्क सहायता प्राप्त करने के बाबत जानकारी एवं सुझाव दिया। इस दौरान बताया गया कि कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पीएलवी कर्मियों ने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें सुरक्षित एवं निर्भय होकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इसके अलावे उन लोगों को बताया कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही शिक्षा का अधिकार ,मौलिक अधिकार ,महिलाओं का अधिकार ,सुरक्षा का अधिकार आदि के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावे उन्होंने अपने आसपास के इलाकों में साइबर ठगी करने वाले लोगों को जागरूक करने को लेकर विशेष जोर दिया गया।

फोटो कुंडहित 01 : कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी एवं ग्रामीण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें