Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJharkhand Police Association Elections 2025 Rahul Kumar Murmu Launches Campaign in Jamtara

झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव को ले जनसंपर्क अभियान चलाया

जामताड़ा,प्रतिनिधि पूरी ताकत से आगे बढ़ा रहे हैं। रविवार को राहुल कुमार मुर्मू अपने समर्थकों और अपने ग्रुप के सभी प्रत्याशियों के साथ जामताड़ा पहुंचे

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 23 Feb 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव को ले जनसंपर्क अभियान चलाया

झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव को ले जनसंपर्क अभियान चलाया जामताड़ा,प्रतिनिधि

झारखंड पुलिस एसोसिएशन महासंघ चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो गई है। महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से आगे बढ़ा रहे हैं। रविवार को राहुल कुमार मुर्मू अपने समर्थकों और अपने ग्रुप के सभी प्रत्याशियों के साथ जामताड़ा पहुंचे। उन्होंने झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा जामताड़ा के सभी सम्मानित सदस्यों से मुलाकात की और अपने प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। राहुल कुमार मुर्मू ने कहा यह पुलिस एसोसिएशन शाखा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मेरा परिवार है. इस परिवार के हर सदस्य की भलाई और बेहतरी के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि वे चुनाव में विजय प्राप्त करते हैं, तो एसोसिएशन के सभी सदस्यों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। राहुल कुमार मुर्मू ने अपने चुनावी मुद्दों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पुलिस एसोसिएशन को एक नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रभावी रणनीति तैयार कर रहे हैं और चुनाव जीतने के बाद इसे प्राथमिकता से लागू करेंगे।राहुल कुमार मुर्मू ने पुलिस एसोसिएशन की मजबूती और पुलिसकर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए। कहा कि यदि वे महासंघ के अध्यक्ष पद पर काबिज होते हैं, तो पुलिसकर्मियों के हितों की सुरक्षा, उनके वेतन, भत्तों और प्रमोशन संबंधी समस्याओं का निवारण ड्यूटी के दौरान कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना,पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए विशेष सुविधाएं. काम के घंटे और वर्किंग कंडीशन्स को बेहतर बनाना, ओवरटाइम ड्यूटी और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार झारखंड पुलिस एसोसिएशन को और अधिक संगठित और प्रभावशाली बनाना, ताकि यह हर पुलिसकर्मी की आवाज बन सके जैसे मुद्दे पर काम करने का भरोसा दिया। मौके पर उमेश जी ओझा सहित अन्य थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें