Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJharkhand Leader Kalpana Murmu Soren Invited to Mahayagya in Narayanpur

यज्ञ में शामिल होने के लिए गांडेय विधायक को कल्पना सोरेन को आमंत्रण

झामुमो की नेता कल्पना मुर्मू सोरेन को नारायणपुर प्रखंड में होने वाले श्री श्री 1008 मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह महायज्ञ 02 मार्च से दक्षिणीडीह गांव में शुरू होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाTue, 25 Feb 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
यज्ञ में शामिल होने के लिए गांडेय विधायक को कल्पना सोरेन को आमंत्रण

जामताड़ा,प्रतिनिधि। झामुमो की कद्दावर नेत्री सह गांडेय की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत श्री श्री 1008 मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस बाबत जामताड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत विष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने बताया कि आगामी 02 मार्च से नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणीडीह गांव में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है। नौ दिवसीय मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ को लेकर यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने रांची में गांडेय विधायक से मुलाकात की और यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वही गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आश्वस्त किया कि वह महायज्ञ में जरूर शामिल होंगी। मौके पर भूपेश कुमार गुप्ता, अभिषेक तिवारी, झामुमो नेता साकेश सिंह, कुंदन राय सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें