डीएवी में विधिक साक्षरता क्लब का हुआ उद्घाटन
जामताड़ा, प्रतिनिधि। गया। उनके साथ झारखंड के डीएवी विद्यालयों के सभी सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। झारखंड के 72 डीएवी विद्य

डीएवी में विधिक साक्षरता क्लब का हुआ उद्घाटन जामताड़ा, प्रतिनिधि।
सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में विधिक साक्षरता क्लब का रविवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सह झालसा के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश रंगम मुखोपाध्याय द्वारा किया गया। उनके साथ झारखंड के डीएवी विद्यालयों के सभी सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। झारखंड के 72 डीएवी विद्यालयों में एक साथ विधिक साक्षरता क्लब की स्थापना की गई है।
सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में जामताड़ा जिला परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश प्रसाद, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शालिनी अन्ना हेरेंज, कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के प्रमुख अशोक तिवारी, उप प्रमुख उत्तम कुमार, सहायक अरिजीत बोस, विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार, अध्यक्ष कपीश परसुरामका, शिक्षक एस के दास, पी के सिंह, कमलेश प्रसाद, शांतनु चक्रवर्ती, भोला महतो, अभिषेक दुबे, सुचित्रा सिंह, संगीता पानीकर, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी सूरज मंडल, रिकी रिमी, अन्नपूर्णा, अनन्या, मानता कुमार मंडल, अदिति शर्मा, लक्ष्मी रानी, कोयल भंडारी, जिया कुमारी, मानवी, शिवम् राय एवं अन्य उपस्थित थे।
डीएवी के प्राचार्य ने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता पैदा करना है। कई प्रकार के अपराध जो किशोरों से जुड़े हुए हैं उनकी जानकारी एवं बचाव के उपाय बताना शामिल है। यह क्लब प्रभारी शिक्षक के नेतृत्व में एक समूह के द्वारा संचालित होगा। इसमें कानूनी उपचार एवं जागरूकता से संबंधित पुस्तकें होंगी। साथ ही यह क्लब समय-समय पर चित्रांकन, भाषण, वाद-विवाद, कहानी एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। यह क्लब साक्षरता, बाल-विवाह, महिला उत्पीडन, मौलिक अधिकार, रैगिंग, स्वच्छता समेत कई क्षेत्रों पर कार्य करेगा।
फोटो जामताड़ा 03 विधिक साक्षरता क्लब का उद्घाटन करते अतिथि
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।