Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsDhobi Mahasangh Celebrates 149th Jayanti of Sant Gadge Maharaj in Narayanpur

धोबी महासंघ ने गाडगे की 149वीं जयंती मनाई

नारायणपुर। प्रतिनिधि के जनक संत शिरोमणी गाडगे महराज की 149वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संघ के सदस्यों ने सर्वप्रथम संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 23 Feb 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
धोबी महासंघ ने गाडगे की 149वीं जयंती मनाई

धोबी महासंघ ने गाडगे की 149वीं जयंती मनाई नारायणपुर। प्रतिनिधि

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जामताड़ा की ओर से रविवार को नारायणपुर प्रखंड के खरकोकुंडी गांव में स्वच्छता अभियान के जनक संत शिरोमणी गाडगे महराज की 149वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संघ के सदस्यों ने सर्वप्रथम संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किया गया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि घर का बर्तन बिक जाए, एक रोटी कम खाए लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सचिव सुरेश रजक ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ-साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के राजनैतिक गुरु भी थे। मौके पर मदन रजक, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद रजक, कामदेव रजक, कालेश्वर रजक, राजेश रंजन रजक, प्रभाकर रजक, गोकुलेश्वर रजक, नंदू रजक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें