घना कोहरा के सफेद चादर से लिपटी रही जामताड़ा
जामताड़ा,प्रतिनिधि।शुक्रवार की सुबह जामताड़ा में धूप खिली थी। लेकिन जामताड़ा से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण इलाका सुबह घना कोहरा के सफेद चादर से

घना कोहरा के सफेद चादर से लिपटी रही जामताड़ा जामताड़ा,प्रतिनिधि।
शुक्रवार की सुबह जामताड़ा में धूप खिली थी। लेकिन जामताड़ा से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण इलाका सुबह घना कोहरा के सफेद चादर से ढकी रही। गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे सड़क एवं पुलिस लाइन से दक्षिणबहाल होकर जाने वाली सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। चुंकि सुबह 7:00 बजे तक सड़क पर एक मीटर से कम की विजीबिलिटी थी। जिस कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा था। हालांकि सुबह 9:00 बजे के बाद मौसम पूरा साफ हो गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। वहीं मौसम में आए अचानक बदलाव का अंदेशा किसी को नहीं था। समाहरणालय से आगे बढ़ते ही धूंध दिखाई पड़ने लगी। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फोटो जामताड़ा 01: दक्षिणबहाल जोरिया के समीप सुबह 7:30 बजे छाया घना कोहरा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।