Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsVinay Singh s Funeral Emotional Farewell with Heavy Police Security

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का अंतिम संस्कार

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया। उनके शव को उनके निवास लाया गया, जहां परिजन रोते-बिलखते रहे। अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 23 April 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का अंतिम संस्कार

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह के पार्थिव शरीर का मंगलवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को दोपहर करीब 3 बजे उनके डिमना रोड के आस्था स्पेस टाउन स्थित घर लाया गया। जैसे ही शव पहुंचा, चीख-पुकार मच गई। मां जहां-जहां रोते बेहाल थीं, वहीं पत्नी बार-बार बेहोश जा रही थीं। यहां से अंतिम यात्रा निकली, जो डिमना रोड स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय के सामने तक पैदल गई। इसके बाद वाहन पर सवार बर्निंग घाट तक ले जाया गया। शवयात्रा में काफी लोग थे। अंतिम संस्कार में क्षत्रिय समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। शव यात्रा से पहले ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। डीएसपी मुख्यालय वन भोला प्रसाद, डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। शव को वाहन पर सवार करने के बाद जब अंतिम यात्रा डिमना रोड की तरफ निकली तो यातायात व्यवस्था सामान्य रखने के लिए यातायात डीएसपी नीरज ने सड़क से वाहनों के आवागमन को रोक दिया। मानगो चौक के निकट भी वाहनों को रोका गया। इधर, नो इंट्री खुलने के बाद बावजूद भारी वाहनों को भुइयांडीह चौक पर ही रोक दिया गया था। शाम करीब 5 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। शवयात्रा में शामिल लोग विनय सिंह अमर रहें के नारे लगा रहे थे। लोगों के चेहरे पर आक्रोश साफ नजर आ रहा था।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे

इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गैंगस्टर गणेश सिंह विनय सिंह के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। अर्जुन मुंडा ने परिजनों से विनय सिंह कब और कहां- कहां गए थे, इसके बारे में पूछा और वादा किया के वे इस मुद्दे पर पुलिस के वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने विनय सिंह की हत्या पर अफसोस जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें