Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTwo Caught Stealing Goats in Bonta Village Jharkhand

बोड़ाम में खस्सी चोरी करते 2 पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, 2 की तलाश जारी

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शनिवार रात करीब 2 बजे खस्सी चोरी करते समय दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। अन्य दो साथी भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 23 Feb 2025 11:23 AM
share Share
Follow Us on
बोड़ाम में खस्सी चोरी करते 2 पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, 2 की तलाश जारी

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा गांव में शनिवार की रात करीब 2 बजे खस्सी चोरी करते हुए रंगेहाथों दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके 2 और साथी भागने में सफल रहे। इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में ओलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक साथी 17 वर्षीय नाबालिग लड़का है। ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस को सौंपा है जिसपर दोनों सवार थे। सूत्र बताते हैं कि 2 बाइक पर 4 लड़के जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से शनिवार की रात करीब 1 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुईयांसिनान में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया। यहां बाबूलाल मरांडी के घर से 2 खस्सी लेकर भागने लगे एवं जब तक मरांडी को पता चला तब तक भाग चुके थे। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिए जाने के बाद क्षेत्र के लोग अलर्ट हो गए। करीब एक घंटे के बाद वही गिरोह द्वारा भुईयांसिनान से 4 किमी दूर बोंटा महतो टोला में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। यहां गुरुचरण महतो के घर से 2 खस्सी चुराकर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार दो लड़कों को पकड़ लिया। चूंकि शुक्रवार की रात को चाकुलिया में खस्सी चोरी के बाद मॉब लिंचिंग की बड़ी घटना हुई थी इसलिए ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि कुछ आक्रोशित ग्रामीण पकड़े गए लड़कों की पिटाई करना चाहते थे जो सफल नहीं हो पाए। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने दोनों युवकों के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है और दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें