Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTribal Sengal Campaign Announces National Celebration Dates for Baha Festival

सेंगेल इस बार 4 मार्च को 5 राज्यों में मनाएगा बाहा पर्व

आदिवासी सेंगेल अभियान ने बाहा पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। बाहा पर्व 4 मार्च को, मुलूअ मोणें माहा-बाहा बोंगा 5 मार्च को और मुलूअ तुरुय माहा-बाहा दा: जाड़ी 6 मार्च को मनाया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 25 Feb 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
सेंगेल इस बार 4 मार्च को 5 राज्यों में मनाएगा बाहा पर्व

आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर बाहा पर्व एक ही तिथि को मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बाहा पर्व 4 मार्च, मुलूअ मोणें माहा-बाहा बोंगा 5 मार्च और मुलूअ तुरुय माहा- बाहा दा: जाड़ी 6 मार्च को मनाया जाएगा। सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन की अध्यक्षता में सेंगेल के पांच प्रतिनिधियों की रविवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाहा पर्व को एक साथ मनाये जाने की तारीख की जानकारी सभी को दी गई। इस मीटिंग में झारखंड, ओडिशा, बिहार, बंगाल और असम के प्रतिनिधि शामिल हुए। सेंगेल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसी जीतकारिया दिशोम गोमके पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी संताल समाज में एकता और विजय हासिल करने के लिए लगातार इस प्रकार के प्रयास कर रहा है।

इस वर्चुटल मीटिंग में झारखंड सेंगेल के अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, बिमो मुर्मू, जूनियर मुर्मू, ओड़िशा सेंगेल अध्यक्ष नरेन्द्र हेम्ब्रोम, बुढ़ान मरांडी, नारान मुर्मू, बंगाल के गणेश चन्द्र मुर्मू, लक्ष्मी नारायण किस्कू, सुनील हांसदा, बिहार की सुषमा चोणें, असम के सोहान हेम्ब्रोम, बाजून टुडू आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें