Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrain Cancellations in Jamshedpur Cause Passenger Discomfort

ट्रेनों को 24 से 27 तक रद्द होने से परेशान सैकड़ों यात्री

जमशेदपुर में टाटानगर की चार ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाटानगर-राउरकेला मेमू 24 से 26 फरवरी, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 24 Feb 2025 11:53 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेनों को 24 से 27 तक रद्द होने से परेशान सैकड़ों यात्री

जमशेदपुर। टाटानगर की चार ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।बताया जाता है कि, टाटानगर-राउरकेला मेमू 24 से 26 फरवरी व टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 25 और 26 फरवरी और झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 27 फरवरी को रद्द है। वहीं, टाटानगर से गुजरने वाली आनंद विहार हल्दिया एक्सप्रेस 25 और हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश से सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पहले ही फरवरी तक रद्द कर दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें