बड़बिल में हाइवा की चपेट में आने से टाटा स्टील कर्मचारी की मौत
ओडिशा के बड़बिल सेरेंडा क्षेत्र में एक हाइवा की चपेट में आने से टाटा स्टील के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी को मोटरसाइकिल से टक्कर मारने के बाद हाइवा का पहिया...

ओडिशा के बड़बिल सेरेंडा क्षेत्र में शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से टाटा स्टील के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को पहले टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाइवा का पिछला चक्का कर्मचारी के ऊपर से गुजर गया। सिर और हाथ चक्का के नीचे कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टाटा स्टील के एक कर्मचारी के रूप में की गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्त करने और हाईवा के संचालन पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।