आसमान में छाए बादल, हल्की हवा ने दी लोगों को गर्मी से राहत
जमशेदपुर में लगातार गर्मी के बाद रविवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। मौसम विभाग ने पहले से अनुमान लगाया था कि आसमान में बदलाव आएगा और बारिश होगी। रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिससे लोगों ने...

जमशेदपुर । लगातार कई दिनों तक तापमान बढ़ने के बाद रविवार को तापमान में अचानक गिरावट आई और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान राज्य के सर्वाधिक गर्म जिलों में से दूसरे स्थान पर था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पहले से अनुमान लगाया था कि रविवार को आसमान में बदल जाएंगे और गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और दोपहर में भी आसमान में बादल ही छाए रहे। धूप नहीं होने से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और बारिश भी हो सकती है। यह हाल सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।