Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTeacher Arrested for Leaking Fake Sanskrit Exam Paper on Social Media

बिष्टूपुर पुलिस ने पेपर लीक मामले में शिक्षक को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर की बिष्टूपुर पुलिस ने संस्कृत परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में राम महतो नामक ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर गलत प्रश्न पत्र जारी किया था, जो 2024 की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 23 Feb 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
बिष्टूपुर पुलिस ने पेपर लीक मामले में शिक्षक को किया गिरफ्तार

मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में शनिवार को जमशेदपुर की बिष्टूपुर पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शनिवार को आयोजित की गई संस्कृत की परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र को जैक का असल प्रश्न पत्र बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राम महतो है और वह सरायकेला निवासी है। पेशे से ट्यूशन टीचर का काम करने वाला राम महतो सोशल मीडिया पर एक चैनल चलाता है और इसी चैनल पर उसने संस्कृत के प्रश्नपत्र को लीक करने का दावा किया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फर्जी प्रश्नपत्र को लेकर दावा किया था कि ये प्रश्न 22 जनवरी को होने वाली मैट्रिक की संस्कृत की परीक्षा में पूछे जाएंगे। राम महतो ने पूरा फर्जी पेपर (प्रश्नपत्र) अपने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। हालांकि जब जांच की गई तो पता चला कि उक्त प्रश्नपत्र 2024 की परीक्षा में आया प्रश्नपत्र था, जिसे वह 2025 में 22 को होने वाली परीक्षा में आने वाला प्रश्न पत्र बता रहा था। राम महतो ने इस प्रश्नपत्र को 19 फरवरी को ही सोशल मीडिया पर संस्कृत का पेपर लीक होने का दावा कर जारी कर दिया था। इस मामले की सूचना मिलने पर रांची से मिले इनपुट के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिले के परीक्षा दंडाधिकारी ने बिष्टूपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के आईपी एड्रेस से उसे खोज निकाला और उसे पकड़कर बिष्टूपुर साइबर थाना लेकर पहुंची। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है। साइबर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संस्कृत के पिछले साल के पेपर 2025 का प्रश्नपत्र बनाने को लेकर जारी वीडियो को परीक्षा के दिन तक कुल 70 हजार से अधिक व्यू मिल चुका था, यानी 70 हजार लोगों ने इस वीडियो पर उस प्रश्नपत्र को देख लिया था। हालांकि जिनलोगों ने इस वीडियो को देखकर इसे लीक प्रश्नपत्र माना और परीक्षा में इसके अनुरूप तैयारी कर गए, उन्हें परीक्षा हॉल में जो प्रश्नपत्र मिला, वह इस फर्जी प्रश्नपत्र से बिल्कुल अलग था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें