Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Cummins Union Member Receives Show Cause Notice for Misconduct

कमिंस यूनियन के नेता रमाकांत करुवा को नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

जमशेदपुर में टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के सदस्य रमाकांत करुवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कैंटीन और पैंट्री सेवाओं के बहिष्कार के खिलाफ विरोध किया और सदस्यों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 17 Feb 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
कमिंस यूनियन के नेता रमाकांत करुवा को नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

जमशेदपुर। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के सदस्य रमाकांत करुवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अध्यक्ष डी चक्रवर्ती ने करुवा को नोटिस जारी कर 72 घंटे के भीतर अध्यक्ष या महामंत्री को इसका लिखित जवाब सौंपने का निर्देश दिया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। करुवा पर आरोप है कि उन्होंने 5 अगस्त 2023 को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रबंधन के खिलाफ कैंटीन एवं पैंट्री सेवाओं के सामूहिक बहिष्कार को खत्म करने के निर्णय का विरोध किया था। साथ ही आरोप लगाया कि यूनियन कार्यकारिणी समिति का सदस्य होते हुए भी उन्होंने न केवल कैंटीन बहिष्कार को जारी रखा, बल्कि साथी सदस्यों को भी यूनियन के निर्णय का विरोध करने के लिए भड़काया। यही नहीं, उन्होंने यूनियन के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप पर 9 जून 2024 को यूनियन पदाधिकारियों को धमकी दी। यही नहीं, यूनियन एवं प्रबंधन के संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अपने अकाउंट से 13 दिसंबर 2024 को भी धमकी दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें