Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRamakant Karua Responds to Show Cause Notice from Tata Cummins Union President

टाटा कमिंस यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने शोकॉज का दिया जवाब

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रमाकांत करुआ ने अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस का जवाब भेजा। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई अनुशासनहीनता...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 19 Feb 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कमिंस यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने शोकॉज का दिया जवाब

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कमेटी मेंबर रमाकांत करुआ ने यूनियन अध्यक्ष द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब सौंप दिया है। रमाकांत करुआ ने अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती को उनके मेल आईडी पर जवाब भेजा है। सूत्रों ने बताया कि रमाकांत करुआ ने सभी आरोपों को नकार दिया है तथा इसे निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को अध्यक्ष ने रमाकांत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनपर अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाते हुए 72 घंटे में जवाब देने को कहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें