शिवम पर फायरिंग में मुख्य शूटर शिबू, सोमेस सहित 5 गिरफ्तार
धतकीडीह में शिवम घोष पर हुई फायरिंग के मामले में शिबू उर्फ शोएब अख्तर और सोमेश राव को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन हथियार बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शिवम की हालत...

धतकीडीह में बुधवार को शिवम घोष पर फायिरंग के मामले में फरार चल रहे शिबू उर्फ शोएब अख्तर, सोमेश राव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों शिबू उर्फ शोएब अख्तर, आसिफ, मनोज वीभर और उसका भाई विशाल वीभर, सोमेश राव उर्फ सोमी को कोलकाता की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार देर रात पुलिस जमशेदपुर पहुंची। शिबू को कोलकाता के बैरकपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके साथ सोमश राव उर्फ सोमी था। इससे पहले कोलकाता के ही न्यू टाउन स्थित सापुरजी इलाके में मनोज वीभर और विशाल वीभर को, चिंगड़ीकांटा से आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। जमशेदपुर से पुलिस की एक टीम घटना के बाद से ही कोलकाता में कैम्प कर रही थी। इधर, टीएमएच में अब भी घायल शिवम की स्थिति स्थिर है। उसे होश नहीं आया है। परिवार के सदस्य अस्पताल में ही कैम्प किए हुए हैं। उसे सीसीयू में भर्ती किया गया है।
इन्हें बनाया गया है आरोपी
मामले में शिवम के भाई अनिमेष घोष के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शिबू उर्फ शोएब अख्तर, आसिफ, कैश, मनोज वीभर और उसका भाई विशाल वीभर, सोमेश राव उर्फ सोमी व एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
यह है आरोप
एफआईआर में अनिमेष घोष ने बताया कि 19 फरवरी को वह अपने भाई शिवम घोष के साथ धतकीडीह गया था। उसका भाई आगे चल रहा था। वे लोग राज इलेक्ट्रॉनिक के पास पहुंचे कि अचानक तीन बाइक से युवक आए। अन्य दो बाइक पर चार युवक थे, जिसे वह पहचान नहीं सका। उनलोगों ने गोली चलाई, जिसमें तीन गोली लगी। शिवम का मनोज और विशाल से विवाद चल रहा था। शिबू से भी उसका झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में गोली मारी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।