Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPhilately Exhibition Jumpex-2025 Rare Stamps Displayed in Jharkhand

डाक टिकटों में दिखी धर्म ग्रंथों की झलक

तुलसी भवन के सभागार में शनिवार को दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी (जम्पेक्स-2025) का उद्घाटन हुआ। इसमें 114 फ्रेम में मूल्यवान डाक टिकट, जैसे विश्व का पहला पैनी ब्लैक 1840 और भारत का पहला लिथोग्राफ 1854...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 23 Feb 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
डाक टिकटों में दिखी धर्म ग्रंथों की झलक

तुलसी भवन के सभागार में दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी (जम्पेक्स-2025) शनिवार को शुरू हुआ। भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड परिमंडल विधान चंद रॉय ने किया। इस प्रदर्शनी में मूल्यवान एवं दुर्लभ डाक टिकट 114 फ्रेम में प्रदर्शित किये गये हैं। इस प्रदर्शनी में विश्व का पहला पैनी ब्लैक 1840 तथा भारत का पहला डाक टिकट लिथोग्राफ 1854 भी प्रदर्शित किया गया है। रामायण, महाभारत सहित घर्म ग्रथों, वन-पर्यावरण, पर्व त्योहार आदि से जुड़े डाक टिकट भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रदर्शनी में डाक विभाग द्वारा विभिन्न काउंटर लगाकर लोगों को विभाग में माई स्टाम्प, बचत खाता, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा प्रदर्शनी में दी गयी। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, बिष्टुपुर शाखा के 101 वर्ष पूरे होने पर विशेष आवरण का अनावरण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि के रूप में बिष्टूपुर शाखा की मुख्य प्रबंधक प्रियंका सिन्हा एवं उप प्रबंधक निरंजन सुमन टिडू उपस्थित थे। सिंहभूम प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें