Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMass Yajna Ceremony in Jamshedpur 31 Brahmin Boys Initiated into Sacred Thread

मैथिल उत्कर्ष संस्थान की ओर से यज्ञोपवीत पश्चात एकादशी यज्ञ आज

जमशेदपुर में मैथिल उत्कर्ष संस्थान द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। छठे दिन एकादशी यज्ञ सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में होगा, जिसमें रात भर पूजा पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में 31 मैथिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 8 Feb 2025 11:53 AM
share Share
Follow Us on
मैथिल उत्कर्ष संस्थान की ओर से यज्ञोपवीत पश्चात एकादशी यज्ञ आज

जमशेदपुर। मैथिल उत्कर्ष संस्थान जमशेदपुर की ओर से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के छठे दिन आज एकादशी यज्ञ का आयोजन सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में किया जाएगा। इसके तहत रात भर पूजा पाठ चलेगा। सूर्योदय के पूर्व यह संपन्न होगा। तत्पश्चात रविवार को ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मैथिल उत्कर्ष संस्थान की ओर से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के तहत शुक्रवार को 31 मैथिल ब्राह्मण बटुक को जनेऊ धारण करवाया गया। संस्थान के अध्यक्ष उमानाथ झा की अगुवाई में पूरा कार्यक्रम सफलता पूर्वक चल रहा है। इसमें शहर में रह रहे मिथिला मूल के सैकड़ों लोग प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें