Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJD U Expands Barmamais Mandal New Executive Appointments Announced

जदयू बर्मामाइंस मंडल का विस्तार, रवींद्र ठाकुर समेत चार महामंत्री नियुक्त

जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष बबलू कुमार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नवनियुक्त अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 25 April 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
जदयू बर्मामाइंस मंडल का विस्तार, रवींद्र ठाकुर समेत चार महामंत्री नियुक्त

जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस मंडल का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक तिवारी, गंगाधर पांडे और हेमू राव को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं, बबलू राय, प्रकाश कुमार और एमडी अजमद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज भगत, भोला रजक, विकास रजक, एमडी फिरोज, रोबिन कुमार, शुभम सिंह और एमडी सामद को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय रजक और दुर्गा रजक को संगठन मंत्री, रोसो बेहरा और राकेश झा को कोषाध्यक्ष, शंभू झा को मीडिया प्रभारी तथा विक्की मुखी को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अंतिम व्यक्ति तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें