Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIIT Kanpur Releases JEE Advanced 2025 Notification - Registration Starts April 23

जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से, 18 को परीक्षा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने जेईई एडवांस 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होगा और 2 मई तक चलेगा। आवेदन फीस एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 1600 रुपए और अन्य छात्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 21 April 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से, 18 को परीक्षा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर ने जेईई एडवांस 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विद्यार्थी 2 मई रात 12 बजे से पहले तक एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन करने के बाद विद्यार्थियों को 5 मई रात 12 बजे से पहले तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं।जेईई एडवांस 2025 के लिए आवेदन फीस छात्रा, एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 1600 रुपए हैं। वहीं जनरल और ओबीसी सहित अन्य भारतीय छात्रों के लिए एप्लीकेशन फीस 3200 रुपए निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए जमा कर सकते हैं। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई एडवांस 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई (पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) को आयोजित किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किए जाएंगे, जिसे कैंडिडेट 18 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें