Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGAIL India Organizes CNG Auto Rally in Jamshedpur to Promote Fuel Conservation

गेल ने कदमा में आयोजित की सीएनजी ऑटो रैली

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर में सीएनजी ऑटो रैली का आयोजन किया। यह पहल ईंधन संरक्षण और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए है। रैली में 30 से अधिक सीएनजी ऑटो चालकों ने भाग लिया और उपस्थित...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 25 Feb 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
गेल ने कदमा में आयोजित की सीएनजी ऑटो रैली

ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने और कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सक्षम-2025 पहल के तहत जमशेदपुर में सीएनजी ऑटो रैली का आयोजन किया। गेल के महाप्रबंधक सह प्रभारी गौरी शंकर मिश्रा के अनुसार, सक्षम एक संरक्षण अभियान है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा के लिए ईंधन संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। रैली कदमा सीएनजी स्टेशन से शुरू हुई जिसमें 30 से अधिक सीएनजी ऑटो चालकों ने भाग लिया। गेल के उप महाप्रबंधक अमित अंशुमान तेरोम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उनके साथ दुर्गा अंबेडकर, अनु सौरव, रिपोम पॉल और एस अख्तर भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने ईंधन संरक्षण की शपथ ली तथा संधारणीय ऊर्जा प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

वर्तमान में, गेल पूर्वी सिंहभूम में 14 स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी की आपूर्ति करता है। कंपनी आने वाले महीनों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र में लगभग 5,000 घरों, 30 होटलों और रेस्तराओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान करता है। प्राकृतिक गैस एक सुरक्षित, अधिक किफायती तथा पर्यावरण के अनुकूल ईंधन विकल्प माना गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें