Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCitizens join Gail 39 s walkathon

गेल के वाकथॉन में शामिल हुए शहरवासी

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गेल इंडिया द्वारा ‘सक्षम फिट इंडिया वाकथॉन-2020 का आयोजन शहर में रविवार को किया गया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वाकथॉन का शुभारंभ सेक्रेड...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 10 Feb 2020 06:22 PM
share Share
Follow Us on
गेल के वाकथॉन में शामिल हुए शहरवासी

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गेल इंडिया द्वारा ‘सक्षम फिट इंडिया वाकथॉन-2020 का आयोजन शहर में रविवार को किया गया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वाकथॉन का शुभारंभ सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के सामने किया। बड़ी संख्या में जागरूक लोगों ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क तक पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस वाकथॉन की थीम ‘कम ईंधन खपाएं-पर्यावरण बचाएं थी।

इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। हम सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में प्राकृतिक संसाधन सीमित, जबकि हमारी आवश्कताएं असीमित हैं। इसलिए सीमित प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग में आवश्यक है कि मितव्ययता रखें। इस उद्देश्य से आज जो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है, नि:संदेह ऐसे प्रयासों से देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वाकथॉन का आयोजन पीसीआरए द्वारा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में किया गया था। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों में इंधन संरक्षण हेतु जागरूकता उत्पन्न करना भी था। वाकथॉन में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीसी सौरव कुमार सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन, डीईओ शिवेन्द्र कुमार के अलावा गेल इंडिया के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें